• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

वाराणसी। काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सहज और आत्मीय पल काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह क्षण कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दर्शन-पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी से हुई। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बेहद सहज और आत्मीय अंदाज में उनकी पीठ पर हल्की थपकी दी। यह अनौपचारिक लेकिन गर्मजोशी भरा क्षण मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

राजनीतिक कार्यक्रमों और व्यस्त दौरों के बीच ऐसे मानवीय और सरल दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों द्वारा इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। काशी में हुए इस संक्षिप्त लेकिन भावनात्मक पल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सार्वजनिक जीवन में भी मानवीय रिश्तों और सरलता की अहम भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *