• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

मीरजापुर: मंगलवार को योगी आदित्यनाथ मीरजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आगामी वासंतिक नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां से वे सीधे मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Advertisement

अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे

इसके बाद मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवरी कला का भी निरीक्षण करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मंदिर के पुजारियों ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की।

CM योगी आदित्यनाथ जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो वहां दर्शन में लाइन में खड़े बच्चों ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया

हर वर्ष की तरह इस बार भी वासंतिक नवरात्र मेला बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की इस समीक्षा को मेले की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *