• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पर कुतिया के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

वीडियो में कैद आपत्तिजनक हरकत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर मौजूद कुतिया को जबरन पकड़कर सुनसान स्थान की ओर ले जाता है और उसके साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अमानवीय हरकत करता है। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में आरोपी की पहचान मोहम्मद महबूब के रूप में की गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद शामली पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने कहा है, “प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली को निर्देशित किया गया है।”

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा मामला

यह वीडियो हिंदू रक्षा दल के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट में आरोपी का नाम और स्थान भी बताया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक पहचान की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी के निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद शामली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी देश के अन्य हिस्सों से पशुओं के साथ इस तरह की क्रूर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भी अब्बू नाम के शख्स को गाय के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर 1 फरवरी 2026 को वायरल हुआ था।

One thought on “कुतिया को पकड़कर सुनसान जगह ले गया मोहम्मद महबूब, शामली जिले से गंदी हरकत का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *