• Banaras Now, Varanasi
  • April 20, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार देर रात जारी आदेश के तहत 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शामिल हैं।

प्रमुख जिलों में नए कप्तानों की तैनाती

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चंदौली, फिरोजाबाद और मऊ समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

  • हेमराज दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है।
  • इलामारन जी को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • आदित्य लांघे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सोमेंद्र मीना को रामपुर का एसपी बनाया गया है।
  • शशि मोहन अवस्थी को महाराजगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त रहे आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

कमिश्नरेट से जिलों की ओर तबादले

इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट में तैनात कई पुलिस उपायुक्तों (DCP) को जिलों की कमान सौंपी गई है।

  • अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है।
  • विशाखा श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है।

PAC और SSF में भी बदलाव

केवल जिलों में ही नहीं, बल्कि पीएसी (PAC) और एसएसएफ (SSF) इकाइयों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

  • राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी PAC अलीगढ़ का सेनानायक बनाया गया है।
  • विद्यसागर मिश्र को 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में SSF की 6वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *