- योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों और मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर से पूर्वांचल में उद्योग को मिली उड़ान
- 873 निवेशकों ने 37,531.78 करोड़ रुपये के एमओयू किए ,71,716 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
- पिछड़ेपन और पलायन की पहचान रहे पूर्वांचल की तस्वीर अब तेजी से बदल रही
वाराणसी । कभी पिछड़ेपन और पलायन की पहचान रहे पूर्वांचल की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। उत्तर प्रदेश को देश का “ग्रोथ इंजन” बनाने की दिशा में योगी सरकार ने जिस तरह से 9 वर्षो में औद्योगिक नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है, उसका असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। आज पूर्वांचल के जिले वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली निवेशकों के लिए नए अवसरों के केंद्र बनते जा रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, सुगम परिवहन और पारदर्शी नीतियों ने इस क्षेत्र को निवेश के अनुकूल माहौल में बदल दिया है।
नीतियों पर भरोसा, इंफ्रास्ट्रक्चर से रफ्तार
पिछले 9 वर्षों में प्रदेश सरकार ने उद्योगों के लिए जो माहौल तैयार किया है, उसकी बुनियाद मजबूत कानून-व्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। एक्सप्रेसवे, बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली की उपलब्धता और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी व्यवस्थाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे आयोजनों ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। यही कारण है कि अब निवेशक खुद पूर्वांचल की ओर रुख कर रहे हैं। पूर्वांचल अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर संभावनाओं के क्षेत्र में बदल रहा है। जहां युवा पहले रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करता था, वहीं अब स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पूर्वांचल उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की और बढ़ रहा है।
873 निवेशकों ने 37,531.78 करोड़ रुपये के किए एमओयू
संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा के अनुसार, वाराणसी मंडल के चारों जिलों में 873 निवेशकों ने 37,531.78 करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं। इन निवेशों से लगभग 91199 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
ऑपरेशनल इकाइयां
इसके साथ ही 6021.276 करोड़ रुपये के निवेश से 259 औद्योगिक इकाइयां पहले ही संचालित हो चुकी हैं, जिनसे 14,842 लोगों को रोजगार मिल रहा है। शेष औद्योगिक इकाइयां नियमानुसार जल्द ही ऑपरेशनल होंगी। संयुक्त आयुक्त उद्योग बताते है कि अब स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। नई-नई इकाइयों के खुलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
जिलेवार औद्योगिक इकाइयों की स्थिति
वाराणसी
एमओयू -203 , निवेश-22,914.22 करोड़, रोजगार-49,759
ऑपरेशनल यूनिट्स -86,निवेश -4,447.19 करोड़, रोजगार-7,983
चंदौली
एमओयू-172, निवेश-1,904.3 करोड़,रोजगार-10,123
ऑपरेशनल यूनिट्स -22 ,निवेश-244.19 करोड़, रोजगार-2,002
गाजीपुर
एमओयू-282, निवेश-3,229.16 करोड़,रोजगार -11,834
ऑपरेशनल यूनिट्स-87,निवेश- 355.08 करोड़, रोजगार-2,755
जौनपुर
एमओयू-216, निवेश-9,484.1 करोड़ ,रोजगार -19483
ऑपरेशनल यूनिट्स -64 ,निवेश-974.816 करोड़ ,रोजगार- 2,102