• Banaras Now, Varanasi
  • August 29, 2026

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर क्षेत्र के चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास भी पहुंचे, जहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *