अगर आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत दर्ज हो गया है, तो अब उसे ठीक कराने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से इस गलती को सुधार सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको आधार के नए ऐप की नहीं, बल्कि आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।
ऐसे करें आधार में पिता का नाम अपडेट
पिता का नाम आधार कार्ड में सीधे अलग कॉलम में नहीं होता, बल्कि यह ‘C/o (Care of)’ सेक्शन का हिस्सा होता है। इसे सुधारने के लिए आपको एड्रेस अपडेट का विकल्प चुनना होगा।
🔹 स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें
- लॉगिन के बाद “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें
- अब C/o (Care of) सेक्शन में पिता का सही नाम दर्ज करें
- इसके साथ अपना पूरा एड्रेस सही-सही भरें
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (जिसमें पिता का सही नाम हो)
- इसके बाद अपडेट फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको SRN (Service Request Number) मिलेगा
- इस SRN से आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
- आमतौर पर 15–20 दिनों में अपडेट पूरा हो जाता है
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आधार में पिता का नाम सुधारने के लिए आपको ऐसे दस्तावेज देने होंगे जिनमें सही नाम दर्ज हो। इसके लिए आप राशन कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, पेंशन कार्ड, किसान पासबुक, स्कूल प्रमाण पत्र या बिजली-पानी का बिल जैसे दस्तावेज इस्तेमाल कर सकते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
ऑनलाइन सुधार के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि OTP उसी नंबर पर आएगा। दस्तावेज अपलोड करते समय यह ध्यान रखें कि वे साफ और पढ़ने योग्य हों। साथ ही, नाम की स्पेलिंग को अच्छे से जांच लें, क्योंकि अंग्रेजी में लिखे गए नाम का हिंदी में ऑटो कन्वर्जन होता है, जिसमें गलती हो सकती है।
