बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “जिहादी: एक प्रेम कथा” का अंतिम शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। फिल्म की शूटिंग रोहतास के चर्चित करमचट डैम, पटना जंक्शन और गांधी मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर की गई। यहां एक्शन सीन और एक खास आइटम गीत की शूटिंग भी पूरी की गई, जिसमें ‘कश्मीर फेम’ अभिनेत्री अनारा गुप्ता का गाना मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।
बिहार के कलाकारों को मिला बड़ा मौका
फिल्म का निर्माण भार्गवी ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान संजीव कुमार ने संभाली है। सिनेमैटोग्राफी आर.आर. प्रिंस ने की है। निर्मात्री भार्गवी के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज और भावनाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। कहानी में प्रेम, संघर्ष और समकालीन विषयों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह भी है कि फिल्म में अधिकतर कलाकार बिहार से लिए गए हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला है।
फिल्म की स्टार कास्ट में मनु कृष्ण, अपर्णा मल्लिक, अवधेश मिश्रा, फूल सिंह, रूपा सिंह, ललित उपाध्याय, अर्चना सिंह, संजय (मुन्ना सिंह), राकेश कपूर, दमयंती बनर्जी, शिवांगी सिंह, ऐश्वर्या संस्कृति, विजय श्रीवास्तव और राहुल श्रीवास्तव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी अभिनव पाराशर ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद एस.के. चौहान और भार्गवी ने तैयार किए हैं।
दमदार कहानी और संगीत होगा खास आकर्षण
अभिनेता अवधेश मिश्रा का कहना है कि यह फिल्म एक अलग विषय पर आधारित है, जो समाज के कई पहलुओं को छूती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों ने इसमें पूरी लगन से काम किया है। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें।
फिल्म के संगीत पक्ष की बात करें तो गीत विनय बिहारी, नवाब आरजू, पप्पूजी और भार्गवी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शिशिर पांडे ने दिया है। गानों को प्रियंका सिंह, शुभम कुमार, पामेला जैन, खुशबू जैन, इंदु सोनाली और जतिंदर सिंह जैसे गायकों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
