लखनऊ, 31 मार्च 2026। योगी आदित्यनाथ की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस हिरासत में हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।
वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सलीम कहता है कि उसकी जुबान से मुख्यमंत्री की माता के लिए गलत और आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए वह माफी मांगता है। वह आगे कहता है कि भविष्य में वह ऐसी गलती नहीं करेगा और लोगों से भी अपील करता है कि अपने भाषण में किसी व्यक्ति या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें।
कल तक जो अब्दुल्ला माँग रहा था #योगी की माँ का “250 ग्राम गोश्त” आज वही गिड़गिड़ाने लगा
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) March 31, 2026
हाथ जोड़कर बोला अब्दुल्ला “गलती हो गई, माफ़ कर दो मुझे”
UP पुलिस ने कल बिहार से अब्दुल्ला को किया था गिरफ़्तार
गिड़गिड़ाते हुए बोला अब्दुल्ला “मेरे मुँह से गंदी बातें निकली”
इस्लामिक… pic.twitter.com/ODXJgkjsF6
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 6 मार्च 2025 को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।
STF ने किया गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए Uttar Pradesh Special Task Force (STF) ने कार्रवाई की और आरोपी को पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिख रहा है।
आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
