• Banaras Now, Varanasi
  • April 23, 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से घोषित होगा।

इस बार करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी पुष्टि की है।

पिछले साल से पहले आएगा रिजल्ट

गौरतलब है कि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि इस बार दो दिन पहले ही यानी 23 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

  • हाईस्कूल (10वीं) के लिए 27,50,945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए
    • 14,38,682 छात्र
    • 13,12,263 छात्राएं
  • इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए 24,79,352 विद्यार्थियों ने आवेदन किया

इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

यूपी के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलीं। परीक्षा दो शिफ्ट में कराई गई, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकी।

लाखों छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

इस बार परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित भी रहे। करीब 2.87 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

  • हाईस्कूल के 1.61 लाख छात्र अनुपस्थित रहे
  • इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए

अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, जो कल शाम 4 बजे जारी होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *