वाराणसी: हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, वाराणसी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48048 में जनवरी सत्र 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम (इंडक्शन) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व समन्वयक प्रो. अनिल कुमार और उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रो. ओम शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार ने सरल और प्रभावशाली शैली में छात्रों को इग्नू से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उनके अनुभवों और उदाहरणों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और रोचक बना दिया, जिससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्रों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम और अध्ययन पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समन्वयक प्रो. ओम शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और स्वअनुशासन के महत्व के बारे में बताया और उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आयोजन में डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, डॉ. निखिल कुमार, मोहम्मद अबू शाहिद, विवेक यादव और अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
