वाराणसी। महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में “बाज़ार फेस्ट” का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस फेस्ट के अंतर्गत एक शानदार लाइफस्टाइल एवं फैशन प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) लगाई गई, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, उनकी आत्मनिर्भरता और हुनर को एक बड़ा मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी उपस्थित रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

इस विशेष उत्सव का सफल संपादन मोहित जायसवाल एवं अदिति सिंह द्वारा किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने और उनके कदम मजबूत करने के लिए इस फेस्ट में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ उनके कौशल की झलक साफ देखने को मिली। समाज में महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों की ओर से भी भारी सराहना मिली।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर ‘डिवाइन मैंन बनारस’ एवं ‘मैट केयर हॉस्पिटल’ रहे। इसके साथ ही, इस पूरे उत्सव को ‘सुविधा साड़ी कंपनी’, ‘नंदी फूड कंपनी’ तथा ‘ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक’ का भी विशेष और महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। फेस्ट में आए आगंतुकों ने प्रदर्शनी के अनूठे फैशन और लाइफस्टाइल कलेक्शंस की जमकर तारीफ की।
