वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा द्वारा लगभग 3 करोड़ 33 लाख की …
वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा द्वारा लगभग 3 करोड़ 33 लाख की लागत से कराये गये 11 सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों के सुगम आवागमन के लिए मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने वार्ड सरसौली, मीरापुर बसही और सारनाथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए सीवर और इंटरलाकिंग कार्य, गलीपिट व 100 मीटर सड़क निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया।
Advertisement
लोकार्पित मार्ग और उनकी लागत (लाख में):
सरसौली वार्ड:
अभय नारायण (एस 26/07) मीरापुर बसही से रमेश चन्द्र चित्रकार (एस 26/07 आर1) तक सीवर इंटरलाकिंग – 23.89
किसान पाईप मीरापुर बसही से कमलेश सिंह (सी 2/51डी-3बी) मीरापुर बसही तक इंटरलाकिंग – 12.93
राजकुमार पटेल छकौड़ी के मकान से ओम प्रकाश पटेल (एस 2/51ए 1-आर-3) मीरापुर बसही तक इंटरलाकिंग – 14.24
सोनू गुप्ता के मकान से अजय गोड (एस 3/1 ए -के-3) श्री कृमणपुरम कालोनी तक इंटरलाकिंग – 18.59
देहाती चुल्हा नवलपुर बसहीं से संजय पटेल के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट – 5.91
धनंजय सिहं शारदा बिहार कालोनी से नवलपुर के मकान से विरेन्द्र सिहं के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट – 10.47
सारनाथ वार्ड:
मिथलेश नगर कालोनी नाहूपुर में राजेन्द्र पटेल के मकान के सामने जितेन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलाकिंग – 116.5
सारनाथ बुद्धनगर में 100 मीटर सड़क निर्माण – 19.36
सारनाथ ‘घुरहुपुर बुद्धसिटी फेज-1’ में मदन सिंह के मकान 5-9/516-ए से आशुतोमा पांडे के मकान तक 100 मीटर सड़क निर्माण – 23.16
सारनाथ घुरहुपुर म० न0 59/27-1 से कलावती देवी के मकान तक 100 मीटर रास्ता निर्माण – 19.93
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
वाराणसी नगर निगम ने जर्जर मकान तोड़ा वाराणसी: सिगरा थानाक्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन इलाके में मंगलवार को वाराणसी नगर निगम ने जर्जर मकान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। न्यायालय के आदेश …
वाराणसी: सिगरा थानाक्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन इलाके में मंगलवार को वाराणसी नगर निगम ने जर्जर मकान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। न्यायालय के आदेश के अनुसार नगर निगम ने चार बुलडोजर लगाकर दो घंटे में मकान को जमींदोज करवा दिया।
इस मकान के अंदर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह जमीन मुक्तेश्वर महादेव मुक्तेश्वरी दुर्गा ट्रस्ट की है। मंदिर की स्थापना साल 1945 में हुई थी।
मकान मालिक विवेक सेठ ने बताया कि मकान संख्या 21/71-A काफी जर्जर हो गया था और इसमें कब्जा था। 2021 में नगर निगम से बातचीत के बाद कुछ हिस्सा हटाया जा चुका था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शेष जर्जर हिस्से को गिराया।
विवेक सेठ ने कहा कि मंदिर के हिस्से को छोड़कर सिर्फ जर्जर हिस्से को गिराने का आदेश था। अब अधिकारी इसके फेंसिंग का दावा कर रहे हैं, जो मालिकों के अनुसार गलत और कब्जे का प्रयास है।
नगर निगम ने मकान टूटने के बाद मलबा भी उठवाया। अधिकारियों ने बताया कि बरसात से पहले जर्जर मकानों को हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
मीरजापुर: मंगलवार को योगी आदित्यनाथ मीरजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आगामी वासंतिक नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह …
मीरजापुर: मंगलवार को योगी आदित्यनाथ मीरजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आगामी वासंतिक नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां से वे सीधे मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
Advertisement
अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
बैठक के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवरी कला का भी निरीक्षण करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मंदिर के पुजारियों ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की।
CM योगी आदित्यनाथ जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो वहां दर्शन में लाइन में खड़े बच्चों ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया
हर वर्ष की तरह इस बार भी वासंतिक नवरात्र मेला बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की इस समीक्षा को मेले की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वाराणसी: गंगा नदी के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार पार्टी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद अब इस मामले में 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाव पर इफ्तार पार्टी, वीडियो हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम गंगा की बीच धारा में नाव पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद खजूर और फलों से रोजा खोला और फिर बिरयानी समेत अन्य खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
गंगा में अवशेष फेंकने का आरोप
आरोप है कि इफ्तार के दौरान नॉनवेज, खासकर चिकन बिरयानी खाई गई और उसके अवशेष गंगा में फेंके गए। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
BJP और संगठनों का विरोध
मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से किया गया।
शिकायत में कहा गया कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और वहां इस तरह का कृत्य निंदनीय है। साथ ही आरोप लगाया गया कि भोजन के अवशेष नदी में फेंककर गंगा को अपवित्र किया गया।
नाव चालक पर भी कार्रवाई की मांग
इस मामले में नाव चालक पर भी कार्रवाई की मांग उठी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से नाव चालक का चालान करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की अपील की है।
14 युवक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब वीडियो के आधार पर 14 युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है।
वाराणसी: आगामी चैत्र नवरात्र को लेकर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए नवरात्र के दौरान नगर निगम सीमा के भीतर …
वाराणसी: आगामी चैत्र नवरात्र को लेकर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए नवरात्र के दौरान नगर निगम सीमा के भीतर आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
महापौर की बैठक में लिया गया अहम निर्णय
यह फैसला महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की होगी मरम्मत
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख देवी मंदिरों तक जाने वाले मार्गों का तत्काल निरीक्षण किया जाए। जहां भी सड़कें खराब हैं, वहां जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत और पैचवर्क कराया जाए। इसके साथ ही सड़कों के किनारे साफ-सफाई बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चूने का छिड़काव करने को भी कहा गया है।
सीवर और पानी की व्यवस्था पर खास जोर
बैठक में जलकल विभाग को निर्देश दिया गया कि नवरात्र के दौरान शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या न हो और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
मंदिर मार्गों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था
आलोक विभाग को मंदिरों से जुड़े सभी मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर आयुक्त ने दिए समन्वय के निर्देश
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, जिससे नवरात्र के दौरान शहर में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
वाराणसी: शहर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह प्रीपेड मोड में सक्रिय किए जाने के बाद जिले में 40 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन …
वाराणसी: शहर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह प्रीपेड मोड में सक्रिय किए जाने के बाद जिले में 40 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन स्वतः कट गए हैं। अब प्रीपेड मोबाइल की तरह बिजली भी बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बंद हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 13 मार्च से सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पूरी तरह प्रीपेड सिस्टम पर लागू कर दिया है। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस नहीं है या बकाया है, उनके कनेक्शन ऑटोमेटिक रूप से डिस्कनेक्ट होने लगे हैं।
मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि पिछले दो महीनों से उपभोक्ताओं को कॉल और एसएमएस के जरिए बकाया जमा करने के लिए लगातार सूचित किया जा रहा था, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी कारण अब तक करीब 40 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर बंद हो चुके हैं।
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रीपेड मीटर को मैन्युअली चालू करने का कोई प्रावधान नहीं है। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अपने मीटर में तुरंत रिचार्ज कराना होगा।
विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बिजली बिलिंग को पारदर्शी बनाना और बकाया की समस्या को खत्म करना है, लेकिन अचानक लागू हुई इस व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वाराणसी: स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर इकाई की ओर से नदेसर स्थित मंगलम वाटिका में कार्यकर्ता मिलन एवं गुलाब बाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं और …
वाराणसी: स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर इकाई की ओर से नदेसर स्थित मंगलम वाटिका में कार्यकर्ता मिलन एवं गुलाब बाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी प्रांत के सहप्रांत कार्यवाह प्रोफेसर राकेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम से संगठन के सदस्यों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी भाव जागरण के माध्यम से कार्यकर्ता पूरे वर्ष राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सोर्स ग्रुप एंटरटेनमेंट की कलाकार मान्या और रूबी ने राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर काशी महानगर संयोजिका कविता मालवीय, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र राय, एडवोकेट हरिशंकर पांडे, रीता प्रकाश, क्षेत्रीय सभासद राजेंद्र यादव, मंगल मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कवियत्री प्रियंका अग्निहोत्री और प्रोफेसर अनूप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन स्वदेशी जागरण मंच के सहसंयोजक प्रेम सिंह और राधेश्याम गुप्ता ने किया, जबकि संचालन हर्षिता ने किया। अंत में रोली दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
वाराणसी, 16 मार्च 2026: भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत वाराणसी में जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम …
वाराणसी, 16 मार्च 2026: भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत वाराणसी में जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यू.पी. कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जो 18 मार्च तक चलेगा। इसके बाद द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 19 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, विभिन्न परिभाषाएं, हाउस लिस्टिंग, लेआउट मैप तैयार करने की विधि तथा आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण के पहले दिन जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर अधिकारियों को जनगणना की महत्ता और उसकी गोपनीयता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने बताया that जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के तहत ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक कराया जाएगा। इससे पहले 7 मई से 21 मई 2026 तक आम नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
वाराणसी: वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की …
वाराणसी: वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा।
Advertisement
बैठक के दौरान फैमिली आईडी, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय निरीक्षण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विभाग, टीकाकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), एनआरएलएम, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आंगनबाड़ी पोषण अभियान और कौशल विकास मिशन सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लोगों तक उनका लाभ तेजी से पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने नई सड़कों के निर्माण और सड़कों के अनुरक्षण में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी को लंबित छात्रवृत्ति से संबंधित डाटा शीघ्र अग्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, पंचायती राज अधिकारी को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले ग्रामों की समीक्षा कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय सत्र समाप्त होने वाला है, इसलिए विभागीय बजट की समीक्षा कर नियमों के अनुसार उपलब्ध धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वाराणसी: धार्मिक और पौराणिक महत्व वाले पिशाचमोचन कुंड के सुंदरीकरण और विकास की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने क्षेत्र का स्थलीय …
वाराणसी: धार्मिक और पौराणिक महत्व वाले पिशाचमोचन कुंड के सुंदरीकरण और विकास की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कुंड, पाथवे और आसपास के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पिशाचमोचन तालाब की सफाई के साथ-साथ उसके चारों ओर बने पाथवे को और अधिक आकर्षक बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे के किनारे आकर्षक वाल पेंटिंग कराई जाए और बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाए जाएं। इसके अलावा धूप और बारिश से बचाव के लिए खाली स्थानों पर कैनोपी (शेड) भी बनाए जाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रात के समय कुंड की सुंदरता बढ़ाने के लिए पूरे पाथवे पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी योजना बनाई गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि काशी के ऐतिहासिक कुंडों पर आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पिशाचमोचन कुंड के पास स्थित पार्क के सुंदरीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने मंदिर की ओर छठ पूजा के लिए एक व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, इसलिए पहले से ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पर्यटकों के लिए जगमगाएगा दशाश्वमेध मार्ग
शहर के प्रमुख धार्मिक मार्गों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने दशाश्वमेध-गोदौलिया चौराहे पर लगे वाटर फव्वारों को तत्काल चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही दशाश्वमेध घाट जाने वाले मार्ग पर लगी मौजूदा सौर लाइटों के स्थान पर अधिक रोशनी देने वाली फैंसी लाइटें लगाने को कहा गया है।
इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार के पास स्थित होलिका दहन स्थल पर क्षतिग्रस्त पत्थरों को भी जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद इंद्रेश सिंह, मनीष गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश कुमार, मुख्य अभियंता आरके सिंह समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।