गर्लफ्रेंड से लड़ाई बनी मौत की वजह, युवक ने मोबाइल तोड़ा और कर ली आत्महत्या
Kanpur: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिंगावां इलाके में 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से फोन पर हुए विवाद के बाद शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर …
Kanpur: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिंगावां इलाके में 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से फोन पर हुए विवाद के बाद शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर …
Kanpur: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिंगावां इलाके में 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से फोन पर हुए विवाद के बाद शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विशाल ने गुस्से में अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था।
विशाल के पिता राजू पासवान, जो पेशे से किसान हैं, ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी रूपरानी के लिए दवा लेने गए थे। उनका छोटा बेटा गोपी काम पर गया था, जबकि बेटियां रोशनी, पूजा और आरुषि खेतों में गई थीं। उस समय विशाल घर पर अकेला था।
शाम को जब आरुषि घर लौटी तो उसने विशाल का शव घर की ‘धन्नी’ (छत की बल्ली) से लटका हुआ पाया। जमीन पर उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा था।
परिजनों के मुताबिक विशाल का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। जब परिवार ने युवती के घर विवाह प्रस्ताव लेकर संपर्क किया तो वहां से इनकार कर दिया गया। पिता के अनुसार शनिवार को विशाल और युवती के बीच फोन पर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया और फांसी लगा ली।
सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेमिका से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर आगे जांच और कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। …
नई दिल्ली: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से घोषित पहली लिस्ट में 6 राज्यों से 9 नाम शामिल हैं। इस सूची में कई बड़े और संगठनात्मक रूप से मजबूत चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम प्रमुख है। साथ ही एक महिला उम्मीदवार को भी स्थान दिया गया है।
आइए जानते हैं किस राज्य से किसे मिला टिकट।
नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान में वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है।
बिहार से ही बीजेपी ने शिवेश कुमार राम को भी उम्मीदवार बनाया है। वह पार्टी के प्रदेश महामंत्री हैं। 2024 में उन्हें सासाराम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। हाल के वर्षों में किसी दलित चेहरे को राज्यसभा नहीं भेजने के बाद यह फैसला राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। राज्य में पार्टी के शुरुआती दौर से सक्रिय रहे राहुल सिन्हा ने वामदल और तृणमूल कांग्रेस दोनों के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया है। उन्हें राज्यसभा भेजकर बीजेपी बंगाल में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने का संदेश देना चाहती है।
छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जो पहली सूची में शामिल एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं। वह राज्य महिला आयोग की सदस्य और बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 59 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा कुर्मी समाज (ओबीसी) से आती हैं और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की निवासी हैं। वर्तमान में वह रायपुर में रहती हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।
असम से बीजेपी ने दो नाम घोषित किए हैं।
जोगेन मोहन, जो राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें असम में बीजेपी का मजबूत चेहरा माना जाता है।
दूसरे उम्मीदवार तेराश गोवाला हैं, जो दुलियाजान सीट से विधायक हैं। पार्टी संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्हें उच्च सदन में भेजने का फैसला रणनीतिक माना जा रहा है।
ओडिशा से बीजेपी ने दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।
मनमोहन सामल, जो राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं, को राज्यसभा भेजा जा रहा है। 2024 विधानसभा चुनाव में वह मामूली अंतर से हार गए थे, लेकिन राज्य में पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इसके अलावा मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को भी दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।
हरियाणा से बीजेपी ने संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। 2019 में करनाल लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें अगले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। पार्टी ने उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी थी। अब उन्हें राज्यसभा भेजकर पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बीजेपी की पहली सूची से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि पार्टी ने संगठन में सक्रिय और लंबे समय से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी है। साथ ही सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। आगामी राज्यसभा चुनाव में इन नामों पर अब सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
Holi 2026 नजदीक है और इस बार Instagram पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है — AI Holi Bike & Cars Photo Editing। लोग अपनी बाइक और कार …
Holi 2026 नजदीक है और इस बार Instagram पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है — AI Holi Bike & Cars Photo Editing। लोग अपनी बाइक और कार की फोटो पर रंगों की बारिश, गुलाल इफेक्ट और सिनेमैटिक स्मोक जोड़कर शानदार होली इमेज बना रहे हैं।
अगर आप भी अपनी Bike, Car या खुद के साथ वाहन की होली फोटो बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको पूरे स्टेप्स और SEO-friendly AI Prompts मिलेंगे, जिन्हें कॉपी-पेस्ट करके आप आसानी से इमेज तैयार कर सकते हैं।
होली भारत के सबसे बड़े और रंगीन त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर अब लोग AI की मदद से अपनी गाड़ियों को वर्चुअली रंगों से सराबोर कर रहे हैं।
इन AI Prompts की मदद से:
सबसे अच्छी बात – आपको असल में रंग लगाने की जरूरत नहीं, AI खुद सब कर देगा।
अगर आप सिर्फ अपनी कार की होली फोटो बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया Prompt कॉपी करें:
Add colorful Holi powder splash and vibrant color smoke around this vehicle. Do not change the vehicle model, design, shape, or number plate. Keep the original vehicle exactly the same. Only add realistic pink, green, yellow, and blue powder effects and cinematic smoke background. Ultra realistic, high detail, natural lighting, professional photography look.
अगर आप अपनी बाइक पर रंगों का इफेक्ट चाहते हैं, तो यह Prompt इस्तेमाल करें:
Ultra realistic 4K cinematic photo of my vehicle fully covered in vibrant Holi colors. Bright pink, blue, yellow, green and orange gulal only on the vehicle body. Background clean and natural. Wet color texture, glossy reflections, detailed powder particles, sharp focus, festive Holi vibe.
अगर आप खुद भी फोटो में शामिल हैं (Helmet के साथ या बिना), तो यह Prompt कॉपी करें:
Ultra-realistic 4K cinematic portrait photo of my vehicle with person if present, fully covered in vibrant Holi colors. Bright gulal on vehicle body and on the person’s clothes and skin. Keep the same original face exactly as the reference image. Do not change the face. Background natural and unchanged. Wet glossy texture, powder particles, sharp focus, HDR, photorealistic lighting, festive Holi vibe.
1️⃣ ChatGPT ऐप डाउनलोड करें
2️⃣ ऐप ओपन करके Google से साइन अप करें
3️⃣ अपनी फोटो सेलेक्ट करें
4️⃣ ऊपर दिया गया Prompt कॉपी-पेस्ट करें
5️⃣ Send करें और 2-3 मिनट इंतजार करें
6️⃣ इमेज सेव करें और Instagram पर अपलोड करें
अगर आप जल्दी इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं, तो आपके वायरल होने के चांस ज्यादा हैं।
इस लेख में हमने आपको ChatGPT AI Holi Bike & Cars Photo Editing Prompt 2026 की पूरी जानकारी दी है। अब आप भी आसानी से अपनी बाइक या कार की होली फोटो बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।
ध्यान रखें: Prompt को सही तरीके से कॉपी करें और स्टेप्स फॉलो करें।
इस होली AI के साथ रंगों का नया डिजिटल अंदाज अपनाएं और सोशल मीडिया पर छा जाएं! 🌈✨
वाराणसी। फाल्गुन पूर्णिमा मंगलवार को लगने वाले खंड चंद्रग्रहण को लेकर काशी के प्रमुख मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार चंद्रग्रहण के समय देव विग्रहों को …
वाराणसी। फाल्गुन पूर्णिमा मंगलवार को लगने वाले खंड चंद्रग्रहण को लेकर काशी के प्रमुख मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार चंद्रग्रहण के समय देव विग्रहों को स्पर्श या पूजन का विधान नहीं है, इसलिए ग्रहण से पूर्व ही मंदिरों के गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण मोक्ष के बाद साफ-सफाई, स्नान और आरती के उपरांत ही श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन की अनुमति दी जाएगी।
सबसे पहले संकटमोचन हनुमान मंदिर के कपाट सुबह नौ बजे सूतक लगते ही बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार ग्रहण मोक्ष के बाद शाम सात बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट परंपरानुसार ग्रहण से डेढ़ घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। दोनों मंदिरों के पट शाम 4:30 बजे बंद होंगे। ग्रहण मोक्ष 6:48 बजे होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई और विशेष पूजन-अर्चन के उपरांत लगभग 7:15 बजे पुनः दर्शन शुरू कराए जाएंगे।
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर दोपहर दो बजे से बंद कर दिया जाएगा। सूतक समाप्त होने के बाद शाम सात बजे मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा।
ग्रहण के दौरान श्रद्धालु मंदिर परिसर में बैठकर मानसिक जप-तप, यज्ञ-हवन और ध्यान कर सकते हैं, लेकिन देव विग्रहों का स्पर्श या प्रत्यक्ष पूजन वर्जित रहेगा।
चंद्रग्रहण के चलते दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के समय में बदलाव किया गया है। सामान्यतः शाम 6:15 बजे होने वाली मां गंगा की दैनिक आरती अब ग्रहण मोक्ष के उपरांत शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले 35 वर्षों में यह छठीं बार है जब चंद्रग्रहण के कारण गंगा आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2025 में सात सितंबर को ग्रहण के चलते आरती दोपहर 12 बजे कराई गई थी। इसके अतिरिक्त 28 अक्तूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और सात अगस्त 2017 को भी ग्रहण के कारण आरती के समय में बदलाव किया गया था।
वाराणसी। वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूतक …
वाराणसी। वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूतक काल सुबह 9:20 बजे से प्रभावी हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और धार्मिक कार्यों पर विराम रहेगा।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार यह ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण का प्रारंभ भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। भारत में चंद्रोदय शाम 6:12 बजे होगा। खग्रास चंद्रग्रहण का मोक्ष देश के सुदूर पूर्वी भागों में दिखाई देगा, जबकि अन्य हिस्सों में खंड चंद्रग्रहण का मोक्ष ही दृष्टिगोचर होगा।
यह चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखाई देगा। वहीं चंद्रोदय के समय ग्रहण का अंतिम चरण रूस, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, मालदीव और हिंद महासागर क्षेत्र में देखा जा सकेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण सूर्य की राशि सिंह और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
सूतक लगने के बाद मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भोजन और यात्रा को वर्जित माना गया है। हालांकि बच्चे, वृद्ध और रोगी आवश्यकता होने पर भोजन कर सकते हैं। घरों में दूध, दही, घी जैसी खाद्य सामग्री में कुश या तुलसी का पत्ता रखने की सलाह दी गई है। ग्रहण मोक्ष के बाद ताजा पानी का उपयोग करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रहण काल में नुकीली या धारदार वस्तुओं जैसे सुई, चाकू और कैंची का प्रयोग न करने की बात कही गई है। इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” या इष्ट देव के मंत्रों का जप करना और चंद्र से संबंधित मंत्रों का उच्चारण शुभ माना गया है।
चंद्रग्रहण दूसरे भाव में लगेगा, जो धन और कुटुंब का भाव माना जाता है। परिवार में वाद-विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। वाणी पर संयम रखें।
यह ग्रहण सिंह राशि में ही लगेगा। मानसिक तनाव, जीवनसाथी से अनबन और आर्थिक हानि की आशंका है। संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा।
द्वादश भाव में ग्रहण लगने से स्वास्थ्य और खर्च बढ़ने की संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
छठे भाव में लगने वाला यह ग्रहण शत्रु पक्ष को मजबूत कर सकता है। उधार लेन-देन से बचें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
ग्रहण के कारण होली से जुड़े शुभ कार्य इस दिन नहीं किए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में संयम, जप और साधना को विशेष फलदायी माना गया है।
वाराणसी: काशी में रंगभरी एकादशी के साथ ही पारंपरिक होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। होली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इस बार …
वाराणसी: काशी में रंगभरी एकादशी के साथ ही पारंपरिक होली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। होली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इस बार शहर में करीब 2500 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
गंगा घाटों से लेकर संकरी गलियों तक होली के दिन भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शहर की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क का सहारा लिया जाएगा। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस ने होली के मद्देनजर विशेष टीमें गठित की हैं। थाना और एसीपी स्तर पर आयोजकों के साथ बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय की गई है। जुलूसों के दौरान सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि रंगभरी एकादशी और मसान की होली का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। अब मुख्य होली पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में लगभग 2500 स्थानों पर होलिका दहन होगा और कई इलाकों से जुलूस भी निकाले जाएंगे। सभी होलिका स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पुलिस ने पिछले 10 वर्षों में होली के दौरान उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें पाबंद किया है। ऐसे तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और शालीनता के साथ मनाएं। किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें, बीमार या असहज लोगों का ध्यान रखें और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।
काशी में परंपरा और उत्साह के बीच सुरक्षा का मजबूत घेरा इस बार होली को और भी व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
वाराणसी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। 0, 1 और 2 के बीच बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की आपूर्ति …
वाराणसी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। 0, 1 और 2 के बीच बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की आपूर्ति और कीमतों को लेकर आशंका पैदा कर दी है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या आने वाले दिनों में Petrol-Diesel की कीमतें बढ़ेंगी और क्या Fuel Shortage की स्थिति बन सकती है?
सोमवार, 2 मार्च को वाराणसी में Petrol की कीमत 95.23 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई, जबकि Diesel 88.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बीते 10 दिनों में Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार फिलहाल आपूर्ति सामान्य है और कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है।
विजया स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष चन्द्र ने बताया कि तेल कंपनियां प्रतिदिन रेट तय करती हैं, लेकिन आज किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य की स्थिति सरकार और तेल कंपनियों की नीति पर निर्भर करेगी।
पेट्रोल भरवाने आए ज्योति प्रकाश का कहना है कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका सीधा असर Petrol-Diesel Prices पर पड़ेगा। उनका मानना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं और Inflation पर दबाव पड़ेगा।
वहीं सौरभ ने कहा कि अभी कीमतें स्थिर हैं, लेकिन यदि आपूर्ति बाधित हुई तो आने वाले दिनों में Fuel Prices बढ़ना तय है। उन्होंने सरकार और तेल कंपनियों से पहले से तैयारी रखने की अपील की, ताकि आम लोगों पर बोझ कम पड़े।
भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत Crude Oil आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। यह तेल 3 से होकर गुजरता है। वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति इसी समुद्री मार्ग से होती है। यदि इस मार्ग पर बाधा आती है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Prices में तेज उछाल आ सकता है।
फिलहाल वाराणसी में ईंधन की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए बाजार और उपभोक्ता दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में वैश्विक स्थिति के आधार पर Petrol-Diesel की कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है।
स्टाइलस सपोर्ट वाला स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम बजट में तलाश रहे ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। Motorola Edge 60 Stylus इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च प्राइस …
स्टाइलस सपोर्ट वाला स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम बजट में तलाश रहे ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। Motorola Edge 60 Stylus इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम में उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह फोन बिना किसी सेल ऑफर के ही भारी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन गया है।
भारत में लॉन्च के समय 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी। कंपनी ने इसे PANTONE Gibraltar Sea और PANTONE Surf the Web जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया था। फिलहाल Amazon पर इसका Surf the Web वेरिएंट 17,540 रुपये में उपलब्ध है। यानी सीधे 5,459 रुपये की कटौती की गई है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी प्रभावी कीमत और कम की जा सकती है।

फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और Aqua Touch फीचर मिलता है, जिससे गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Android 15 आधारित My UX पर चलता है और कंपनी दो OS अपग्रेड व तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।
191 ग्राम वजनी यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है। फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और NFC जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Motorola Edge 60 Stylus की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्ट-इन स्टाइलस है, जो फोन के निचले हिस्से में स्लॉट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का पहला स्टाइलस सपोर्ट वाला फोन है।
इसमें AI स्केच-टू-इमेज फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर स्टाइलस से बनाए गए स्केच को डिजिटल इमेज में बदल सकते हैं। साथ ही Moto AI फीचर्स जैसे अपडेट समरी, ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन और Adobe Doc Scan इंटीग्रेशन भी मिलता है।
कुल मिलाकर, 20 हजार रुपये से कम कीमत में स्टाइलस, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनकर उभर रहा है।
Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक और घरेलू कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य …
Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक और घरेलू कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) की ओर रुख किया है। इसके चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना करीब 2 प्रतिशत उछलकर 5,384.52 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ते हैं तो सोने में और तेजी संभव है।
घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹4,622 (2.85%) की तेजी के साथ ₹1,66,726 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यह अब तक का उच्चतम स्तर माना जा रहा है। निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।
MCX पर चांदी ₹10,002 (3.64%) उछलकर ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश की बढ़ती दिलचस्पी ने चांदी को मजबूती दी है।
घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोमवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। सोना 4,010 रुपये से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये से 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये से 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सेठ का कहना है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण कीमतों में तेजी आई है। जैसे ही माहौल शांत होगा, कीमतें फिर से स्थिर हो जाएंगी।
वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। …
वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। जापान और सिंगापुर की यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे काशी पहुंचे और पहले ही दिन बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। बच्चों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए कहा, “हैप्पी होली बाबा जी!” इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने लोकमंगल और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

मंदिर से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने आसपास की दुकानों पर बैठे लोगों से मुलाकात की और होली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने एक लस्सी विक्रेता को स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि दही ढककर रखा करें।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। काशी में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

