वाराणसी में शुरू हुई देश की पहली ऑनलाइन जनगणना, अब घर बैठे 21 मई तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म, जानिए प्रक्रिया
वाराणसी में 7 मई से देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 21 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें नागरिक घर …
वाराणसी में 7 मई से देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 21 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहरवासियों से इस नई व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर 33 सवालों की प्रश्नावली भर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की एक विशेष ‘SE ID’ जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
22 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वे के दौरान स्व-गणना कर चुके परिवारों को केवल अपनी SE ID दिखानी होगी। इसके बाद अधिकारी जानकारी का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी कर देंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से बैंक डिटेल, OTP या आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। साथ ही लोगों से घर आने वाले प्रगणक का पहचान पत्र जांचने की अपील भी की गई है।
जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण मई-जून 2026 में हाउस लिस्टिंग और मकान सर्वे के रूप में होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार और जातिगत आंकड़ों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।
जानिए कैसे करें Self Enumeration (स्व-गणना)
1️⃣ वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं और यह वेबसाइट खोलें:
👉 https://se.census.gov.in
इसके बाद State/UT में “उत्तर प्रदेश” चुनें और Captcha भरें।
2️⃣ मोबाइल नंबर से Registration करें
परिवार के मुखिया (Head of Family) का नाम दर्ज करें।
मोबाइल नंबर भरें और आए हुए OTP को Verify करें।
3️⃣ भाषा चुनें
आप हिंदी, English सहित 16 भाषाओं में से अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुन सकते हैं।
4️⃣ पता (Address Details) भरें
State, District, Village/City की जानकारी भरें।
इसके बाद House Number और मैप पर अपने घर की लोकेशन को लाल मार्क 📍 से टैग करें।
5️⃣ घर और परिवार की जानकारी दें
आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार, बिजली-पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य और TV, मोबाइल, इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
अगर किसी सवाल को समझने में परेशानी हो तो ‘i’ बटन पर क्लिक कर जानकारी पढ़ सकते हैं।
6️⃣ Form Submit करें
सारी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद Submit बटन दबाएं।
7️⃣ SE ID प्राप्त करें
फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
8️⃣ Verification प्रक्रिया
जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक आपके घर आएंगे, तब आपको केवल अपनी SE ID दिखानी होगी। इसके बाद दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और कर्मचारियों का सहयोग करें और सम्मानपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराएं।





